अमरकंटक थाने मे लगी आग चार मोटर सायकल खाक 


अनूपपुर / जिले के अंतिम छोर पर बसें अमरकंटक के थाने मे आग लग गई प्राप्त जानकारी अनुसार जंगल विभाग ने  अमरकंटक थाने के बगल में  सूखे पत्ते को जलाने के लिए  आग लगाई गई थी जहाँ पर वह आग फ़ैल कर अमरकंटक थाने परिसर पर जा पहुंची जहाँ पर परिसर में जप्त खड़ी  मोटरसाइकिलों को  आग अपनी चपेट में ले लिया, किसी कदर आग पर काबू पाया गया एक बड़ा हादसा टल गया, बताया जाता है की थाने के सामने ही पेट्रोल पंप है जहाँ वह आग पहुंच गई होती तो बड़ा हदसा हो जाता |