अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान जारी,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान जारी,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा महोत्सव 24 एवं 25 जनवरी 2026 को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद अमरकंटक द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) चैन सिंह परस्ते के निर्देशानुसार निकाय के कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर नगर की व्यापक सफाई की जा रही है ।

इस अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से रामघाट क्षेत्र , कोटितीर्थ , माई बगिया , सोनमूड़ा , कपिलधारा क्षेत्र सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सफाई कार्य किया जा रहा है । नगर परिषद के कर्मचारियों ने श्रमदान कर कचरा हटाया एवं स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया ।

नगर परिषद द्वारा नर्मदा महोत्सव के दौरान नगर को स्वच्छ , सुंदर एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता मुहिम पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके ।
अमरकंटक मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि नर्मदा जयंती महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए अमरकंटक क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर नगर निकाय के कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ।


