अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में सहयोग देने वाले संस्थानों के साथ कलेक्टर ने की बैठक
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में सहयोग देने वाले संस्थानों के साथ कलेक्टर ने की बैठक
अनूपपुर / आगामी 15,16 एवं 17 फरवरी 2024 को अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु स्वेच्छानुसार आवश्यक सहयोग प्रदान करने वाले संस्थानो की बैठक लेकर कलेक्टर ने कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराते हुए पवित्र नगरी अमरकंटक में आयोजित तीन दिवसीय आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थानो के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पूर्व की भांति आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई। कलेक्टर ने कहा सभी के सामूहिक सहभागिता से आयोजन को सफल बनाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे।


