शहडोल-अमरकंटक प्रवास पर रहेंगे प्रांताध्यक्ष उपेंद्र गौतम एवं प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल

शहडोल। भारत के सबसे पुराने और प्रभावशाली पत्रकार संगठनों में से एक आईएफडब्ल्यूजे (Indian Federation of Working Journalists) भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की 144वीं राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी बैठक आगामी 27, 28 एवं 29 मार्च 2026 को माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक स्थित “कल्याण सेवा आश्रम” में आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों पत्रकार साथी शामिल होंगे।
इस राष्ट्रीय बैठक की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र गौतम एवं प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल का 18 मार्च 2026 (बुधवार) को शहडोल आगमन प्रस्तावित है। वे ट्रेन नंबर 12824 के 2nd A/C कोच से सुबह 8:15 बजे शहडोल पहुंचेंगे।
सम्मेलन आयोजक एवं संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांताध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव इस दौरान शहडोल और अमरकंटक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी बैठक की तैयारियों का जायजा लेंगे तथा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय बैठक में नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और असम सहित देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार प्रतिनिधि शामिल होकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।
प्रांताध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को ट्रेन नंबर 12823 के 2nd A/C कोच से शाम 5:07 बजे अनूपपुर से मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरान स्वागत एवं बैठक में अनिल द्विवेदी, कमलेश श्रीवास्तव, अरविंद द्विवेदी, विजय उर्मालिया (अनूपपुर), शैलेंद्र तिवारी, अनिल तिवारी, समीम खान (धनपुरी), राज नारायण द्विवेदी (अनूपपुर), अजय पाल, बृज किशोर तिवारी (ब्यौहारी), महेंद्र सिंह पवार (धनपुरी), जुनैद खान, सगीर खान, गणेश केवट, जितेंद्र विश्वकर्मा, सुमित सिंह चंदेल (खनौधी), नीलेश गुप्ता, अजय सिंह (गोहपारू) सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहेंगे।
यह प्रवास आगामी राष्ट्रीय बैठक की तैयारियों को गति देने के साथ ही क्षेत्रीय पत्रकारों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, जहां संगठनात्मक गतिविधियों और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।