अमरकंटक में दो दिन से जम रहा पाला , पढ़ रही कड़ाके की ठंड ,नववर्ष के आगमन से पूर्व पर्यटकों की बढ़ती उद्गम में भीड़,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय 

अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है । सुबह सुबह अनेक मैदानी क्षेत्रों में दो दिनों से पाला पड़ रहा । ठिठुरन भरा क्षेत्र हो गया । सुबह-सुबह ओस की बूंदें जमने से चारों ओर सफेदी छाई हुई रहती है । नया वर्ष 2026 के आगमन से पहले अमरकंटक में पर्यटकों की संख्या भी खूब लगातार बढ़ रही है । ठंड के बावजूद देश-प्रदेश से आए पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण का भरपूर आनंद ले रहे हैं ।

पर्यटक नर्मदा मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के साथ-साथ आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में भी भ्रमण कर रहे हैं । सेल्फिया खींच रहे । अमरकंटक की खूबसूरती को लोग सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से साझा कर रहे हैं , जिससे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।

पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी  पूरी तरह सतर्क है । नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है , जिससे ठंड से राहत मिल सके ।

शीतकालीन छुट्टियों के कारण स्कूली बच्चे और परिवार भी बड़ी संख्या में अमरकंटक पहुंच रहे हैं और ठंड के मौसम में पर्यटन का आनंद उठा रहे हैं । कुल मिलाकर अमरकंटक इन दिनों ठंड , भक्ति और पर्यटन का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है ।

नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि ठंड को देखते हुए अनेक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है ।