अमरकंटक में हुई झमाझम बारिश , मौसम हुआ सुहावना,,संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक में हुई झमाझम बारिश , मौसम हुआ सुहावना,,संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में सायंकाल लगभग सात बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई जो धीरे-धीरे तेज बारिश में तब्दील हो गई । अचानक हुई बारिश से नगर के मौसम में ठंडक घुल गई और वातावरण सुहावना हो गया ।
बारिश के दौरान आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज गड़गड़ाहट भी सुनाई देती रही । रात्रि में और बारिश होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । समाचार लिखे जाने तक बारिश कुछ समय के लिए थम गई थी लेकिन बादलों की गरज से पुनः वर्षा की आशंका बनी हुई है ।
अचानक बदले मौसम ने अमरकंटक के लोगों को और कुछ समय तक ठंड झेलनी पड़ सकती है । वहीं श्रद्धालु और पर्यटक भी इस प्राकृतिक नज़ारे का आनंद लेते दिखाई दे रहे है ।


