अमरकंटक संत मंडल बैठक में 21,000 दीप प्रज्वलित कर देव दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा,नर्मदा तट के दोनों घाटों को सजाया जाएगा और होगा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्र,,संवाददाता / श्रवण उपाध्याय 

अमरकंटक - मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में स्वामी नर्मदानंद गिरी जी महाराज जी की अध्यक्षता में शनिवार को गीता स्वाध्याय मंदिर पर देव दीपोत्सव पर्व को लेकर दूसरी बार बैठक सम्पन्न हुई । इस बैठक में सभी अमरकंटक संत मंडल के पदाधिकारी और सदस्यगणों के बीच वार्तालाप में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें मुख्य रूप से कहा गया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 21,000 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा । सभी दीप प्रज्ज्वलन हेतु दल गठित किया जाएगा साथ ही मंच का संचालन और बैठक व्यवस्था हेतु कमेटी बनाई जाएगी । सांस्कृतिक कार्यक्रमो को छः बजे के पूर्व समाप्त होने पर महाआरती प्रारंभ हो जाएगी । उसके बाद भजन संध्या का आयोजन दो घंटे चलेगा । नर्मदा के उत्तर और दक्षिण तटों पर इलेक्ट्रॉनिक लाइटिंग और  झालर से सजावट किया जाएगा । पांच प्रवेश गेट बनाए जाएंगे । झंडे और वैनर लगाए जाएंगे । पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी टी शर्ट और पहचान पत्र के साथ वालेंटियर व्यवस्था में तैनात रहेंगे । प्रोग्राम और बैठक व्यवस्था भिन्न रहेगी । नगर के परिवारजन अपने अपने घरों से एक थाली में दीप सजा कर लाए और सबके साथ प्रज्वलित कर मां से आशीवार्द प्राप्त करे । 

बैठक के दौरान संतो ने यह भी बताया कि इस बार देव दीपोत्सव पर्व के कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय 
द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से सम्पन्न होगा । 
इसे संतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पधार कर दीपोत्सव पर्व मनाए । 

देव दीपोत्सव पर्व की आगे एक अंतिम बैठक और होगी जिसमें महोत्सव को लेकर अगर कुछ त्रुटियां रह गई होंगी जिसे आगे बैठक में पूर्ण कर लिया जाएगा । 

अमरकंटक संत मंडल  बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक स्वामी नर्मदानंद गिरी जी महाराज गीता स्वाध्याय मंदिर , सचिव स्वामी लवलीन बाबा धारकुंडी आश्रम , स्वामी सुदर्शन गिरी जी महाराज गिरी आश्रम , स्वामी सुबोध पूरी जी महाराज रुद्रगंगा आश्रम , स्वामी चिंतन गिरी जी महाराज कल्याण सेवा आश्रम , स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज मां नर्मदा शारदा आश्रम , स्वामी अखिलेश्वर  दास जी महाराज , स्वामी सुबोधानंद जी महाराज , ओम प्रकाश अग्रवाल , दिनेश साहू (समन्वयक) , शिव खैरवार (सह समन्वयक) , श्रवण कुमार उपाध्याय (पत्रकार) , विपुल वर्मन (पत्रकार) आदि उपस्थित रहे ।