कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन स्कूल अमरकंटक के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया रजत स्वर्ण
विधायक पुष्पराजगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में हुए उपस्थित
विधायक निधि से 51 हजार रूपये देने की घोषणा 
अमरकंटक। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बुलंदियों को छू रही मा नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन स्कूल का शानदार आज 25 वर्ष पूर्ण किये जिसके अवसर पर रजत स्वर्ण का आयोजन किया गया जिसमें पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर वीणादायणी मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर रजत स्वर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक जी का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, परम पूज्यनीय महराज हिमाद्री मुनी जी, परम पूज्यनीय महराज हनुमान दास जी के द्वारा विद्यालय परिवार के उन सदस्यों का श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया जिनके कारण विद्यालय आज 25 वर्ष पूर्ण कर पाया तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहन प्रस्तुति दी गई। विधायक जी के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,साथ ही कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन के 25 वर्ष पुर्ण होने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ये रहे उपस्थित 
मुख्य अतिथि पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, परम पूज्यनीय स्वामी हिमाद्री मुनी जी, परम पूज्यनीय हनुमान दास महराज जी, जिला कार्य अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई, नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम, पार्षद गण-शक्ति शरण पांडे, देवानंद खत्री, देवेन्द्र निधि जैन, जोहन चंद्रवंशी एवं मंडलम अध्यक्ष श्यामलाल सेन, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी चंद्र जैनयूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक बिरू एवं समस्त विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।