अमलाई के छात्र सुधांशु ने चलाई 
यूनिवर्सिटी मे गोली


भोपाल/    सेज यूनिवर्सिटी (Sage University) भोपाल के सनसिटी फेज-1 (Suncity Phase-1) कैंपस में गत रात्रि की  एक पार्टी चल रही थी। यह पार्टी सेकेंड फ्लोर पर बीएससी (BSC - Bachelor of Science) एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के छात्र हर्मन के फ्लैट में हो रही थी।

उस रात हर्मन के फ्लैट पर बीबीए (BBA - Bachelor of Business Administration) फर्स्ट ईयर के छात्र अनिकेत शर्मा (शहडोल), ओम तिवारी (शहडोल) और एलएनसीटी (LNCT - Lakshmi Narain College of Technology) कॉलेज के छात्र सुधांशु सिंह (अमलई) पार्टी में मौजूद थे
सुधांशु सिंह के पिता सुबोध सिंह शहडोल के ओपीएम निवासी ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते  है फायरिंग की घटना से भोपाल के साथ-साथ शहडोल के क्षेत्र में भी खलबली मच गई है

*देसी पिस्टल से 4-5 राउंड फायर*

छात्रों के एक गुट पार्टी कर रहा है। इससे परेशान होकर दूसरे गुट ने आपत्ति जताई, तो वे भड़क उठे। पार्टी छोड़कर बदमाश तीसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गए। छात्रों के एक बाहरी दोस्त ने अपनी पिस्टल से दो छात्रों पर गोलियां दाग दीं। इसी दौरान दतिया निवासी बीबीए सेकेंड ईयर छात्र वासु गुप्ता और मथुरा निवासी फोरेंसिक (Forensic) फर्स्ट ईयर छात्र हेमंत शर्मी भी वहां आ गए। पुलिस के अनुसार, नशे में धुत सुधांशु सिंह ने इसी बीच देसी पिस्टल निकाली और 4 से 5 राउंड फायर कर दिए।

एक गोली अंशु तेज पाटिल के पेट में लगी। दूसरी गोली वासु गुप्ता के कंधे में जा लगी। फायरिंग के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।

*एम्स में भर्ती हैं दोनों घायल*

गोली लगने के बाद दोनों घायल छात्रों को तुरंत एम्स (AIIMS - All India Institute of Medical Sciences) भोपाल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस

कटारा हिल्स पुलिस ने हेमंत शर्मा की शिकायत पर आरोपी सुधांशु सिंह, अनिकेत शर्मा और ओम तिवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। तीनों अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि सभी छात्र एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। सभी एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। मुख्य आरोपी सुधांशु सिंह एलएनसीटी कॉलेज का छात्र है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है