अर्चना यादव  बरगवां अमलाई की बनाई गई कांग्रेस नगर अध्यक्ष 


अनूपपुर / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के अनुमोदन उपरांत  जिलों के अंतर्गत नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जहाँ पर अनूपपुर जिला अंतर्गत बरगवां अमलाई में    वरिष्ठ नेता हैं और विभिन्न् दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं पार्षद  श्रीमती अर्चना यादव को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है | 

 इस अवसर पर अर्चना यादव ने कहा की मेरी नियुक्ति से संगठन और जीतू पटवारी को मजबूती मिलेगी, उन्होंने यह भी कहा कि  शीघ्र ही नगर की कमेटी घोषित की जाएगी जिसमें कांग्रेस के लिए निष्पक्ष रूप से काम करने वाले सभी वर्गों को रखा जाएगा, इनके नगर अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है, और कांग्रेसी कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए काम करने के लिए तात्पर्य है |