पाली पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर से हो रहा अवैध रेत परिवहन किया जप्त,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
पाली पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर से हो रहा अवैध रेत परिवहन किया जप्त
पाली (उमरिया) - नवागत पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के निर्देशन में पाली पुलिस ने अवैध रेत के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को रेत सहित जप्त किया है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि नगर और आसपास अवैध रेत का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर को रेत भरकर परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा।
पकड़े गए ट्रैक्टर का चालक द्वारिका सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सरसवाही कला है। पुलिस ने जब ट्रैक्टर को रोका तो उसमें रेत भरी हुई थी। मौके पर चालक से वैध दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन उसके पास रेत परिवहन संबंधी कोई भी कागजात नहीं थे।
इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने ले जाकर जप्त कर लिया तथा चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया।
इन धाराओं में की गई कार्रवाई
धारा 379 (IPC) – चोरी करना।
धारा 414 (IPC) – चोरी की संपत्ति को छुपाना या उसमें सहायता करना।
धारा 4/21 (खनिज नियम अधिनियम 1996) – खनिजों का अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण।
नगर निरीक्षक राजेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के मार्गदर्शन में पाली क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को कार्रवाई की गई और ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


