आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी की तबियत ख़राब जिले का स्वास्थ्य अमला की नहीं हो पाई आचार्य श्री से भेंट उनकी स्वयं के आयुर्वेद के जानकारों का दल कर रहा है देखभाल हालत स्थिर प्रशासन रख रहा है पैनी नजर गजरथ महोत्सव के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा, मुनियों ने दिया प्रवचन

आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी की तबियत ख़राब जिले का स्वास्थ्य अमला की नहीं हो पाई आचार्य श्री से भेंट उनकी स्वयं के आयुर्वेद के जानकारों का दल कर रहा है देखभाल हालत स्थिर प्रशासन रख रहा है पैनी नजर
गजरथ महोत्सव के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा, मुनियों ने दिया प्रवचन
अनूपपुर। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज 21 मार्च को नौ दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ 2023 में अमरकंटक पहुंचें साथ में निर्यापक श्रमण मुनिश्री, प्रसाद सागर जी महाराज, चंद्रप्रभ सागर जी महाराज, निरामय सागर जी महाराज अमरकंटक पहुंचे। वहीं शुक्रवार को श्री विद्यासागर जी के अस्वस्थ्य होने के चलते आहार भी ग्रहण नही किया। आचार्य श्री विद्यासागर जी के आस्वस्थ्य होने से अमरकंटक पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं निराश हैं। शाम को प्रवचन में भी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज नहीं आये। आज से गजरथ महोत्सव भी शुरू हो रहा हैं।
वही आचार्य श्री के बिमारी की खबर लगते ही जिला मुख्यालय से गए स्वास्थ्य अमला बिना आचार्य श्री से मिले ही बहार खड़ा रहा और उनके स्वयं के आयुर्वेदाचर्यो से हालत की जानकारी लेते हरे जिला कलेक्टर आशीष वशिष्ट और शहडोल आयुक्त राजीव शर्मा भी श्री सर्वोदय तीर्थ स्थल पर पहुंच कर आचार्य श्री के अनुयाइयो सर आचार्य श्री के कुशलक्षेम पूछा
पवित्र नगरी अमरकंटक में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ 2023 में पहुंचें आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी मौसम में बदलाव एवं थकावट की वजह से तबीयत खराब होने के चलते आहार ग्रहण नही किया था। आचार्य विद्यासागर जी महाराज 21 मार्च को अमरकंटक पहुंचे थे। जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था। पिछले 2 दिनों से उनके अस्वास्थ्य होने की जानकारी से खबर के बाद फिलहाल अभी स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा हैं। 24 मार्च को होने वाले कार्यक्रम एवं आज सुबह भी किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। जानकारी अनुसार शुक्रवार को आस्वस्थ्य होने के कारण आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, अमरकंटक में लगातार बारिश से आज होने वाली कलश यात्रा कुछ देर के निए बाधित हुई।
छत्तीसगढ़ से मंगाई दवाइयां:-
छत्तीसगढ़ से मंगाई दवाइयां गुरुवार शाम से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। उन्होंने शुक्रवार शाम को आहार में खिचड़ी ली थी। इसके बाद से आचार्यश्री के पेट में दर्द होने लगा। आचार्य विद्यासागर महाराज की आयुर्वेदिक दवाइयां अमरकंटक में नहीं मिली। इस कारण छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से दवाइयां मंगाई जा रही हैं। आचार्यश्री का स्वास्थ्य खराब होने से भक्तों में भी चिंतित हैं। तेज बारिश के कारण देर निकली कलश यात्रा शनिवार से गजरथ महोत्सव शुरू हो रहा है। यह 9 दिन तक चलेगा। हालांकि तेज बारिश की वजह से कलश यात्रा करीब दो घंटे बाद शुरू हुई। यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू होनी थी। इसके बाद यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची। यहां आचार्य श्री के लिए भी आसन रखा गया था, लेकिन आचार्य श्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। प्रथम दिन आज सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र अमरकंटक में श्री 1008 पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव में ध्वजारोहण का कार्यक्रम के बाद नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमे 5 रथों में इन्द्रथ इंद्राणी थे इनके पीछे महिलाएं कलश लेकर चल रहीं थी। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थधल पर पहुंच कर समाप्तं हुई। जहां जैन मुनियों का प्रवचन आरंभ हुआ।
मुख्य चिकित्साक एवं स्वस्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने बताया कि आचार्य श्री के पेट में दो दिनों से दर्द होने की शिकायत रही है। जिसके कारण दो दिनों से उन्हो ने आहार ग्रहण नही किया है। वहीं उनके उपचार के लिये शहडोल मेडिकल कॉलेज एवं अनूपपुर के चिकित्साको की भी एक टीम पहुंच चुकी है। जो उनके स्वस्थ्य पर नजर रखी हैं।