मंत्री बिसाहू लाल के गृह ग्राम में लगा जोर का झटका शिवराजदत्त द्विवेदी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

मंत्री बिसाहू लाल के गृह ग्राम में लगा जोर का झटका शिवराजदत्त द्विवेदी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल
जमुना। आदरणीय दिग्विजय सिंह राज्यसभा सांसद के बंगले केंद्रीय कार्यालय दिल्ली पर आदरणीय दिग्विजय सिंह द्वारा अनूपपुर विधानसभा के ब्लॉक जमुना बदरा क्षेत्र अंतर्गत पसान नगर पालिका के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आदरणीय शिवराज दत्त त्रिवेदी कांग्रेस परिवार में घर वापसी किए। आदरणीय राजा साहब द्वारा माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर कांग्रेस परिवार में आने का स्वागत किया व कहा गया कोई दिक्कत होती है हम हैं आपके साथ सदैव एवं नगर पालिका क्षेत्र से सैकड़ी भाजपा कार्यकताओं को भी आदरणीय शिवराज दत्त त्रिवेदी जी द्वारा कांग्रेस ज्वाइन करने की बात कही गई एवं अनूपपुर विधानसभा को जिताने की बात भी कही गई जमुना बदरा ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा द्वारा कांग्रेस संगठन की मजबूत करने के उद्देश्य से सभी कार्यकर्ताओं का पवित्र मन से कांग्रेस परिवार में स्वागत है सम्मान रहेगा कांग्रेस संगठन सभी कार्यकर्ता के लिए हमेशा तात्पर्य रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा निरंतर संगठन को मजबूत करने का कार्य करते रहे हैं ओ पी गुप्ता सेक्टर अध्यक्ष आदरणीय शिवराज दत्त त्रिवेदी के साथ उपस्थित रहे।