अमरकंटक में आदि शंकराचार्य जी की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी ,

गीता स्वास्थ्य मंदिर से प्रातः 09 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली /पवित्र नगरी अमरकंटक में संत समाज द्वारा प्रातः 09 बजे गीता स्वास्थ्य मंदिर से पूज्य आदि शंकराचार्य जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी नर्मदानंद गिरी जी महाराज के मार्गदर्शन में ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन और आतिशबाजी के साथ दिन बुधवार तारीख 22/04/2026 को  शोभायात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए पंडित दीनदयाल चौक तक जाएगी तत्पश्चात मुख्य मार्ग से होकर मां नर्मदा मंदिर में इसका समापन किया जाएगा ।

स्वामी लवलीन महाराज जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा रथ में विराजमान करते हुए और सैकड़ों संत , नर्मदा मंदिर के पुजारीगण  तथा नगरवासी इस शोभायात्रा में शामिल होंगे ।
यात्रा समापन के बाद गीता स्वाध्याय आश्रम में भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा । सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें ।