आम जन की शिकायत के बाद जागा अनूपपुर कोतवाल
आम जन की शिकायत के बाद जागा अनूपपुर कोतवाल
अनूपपुर / बच्चे बोर्ड परीक्षा की तैयारीयों को लेकर चिंतित है और डीजे संचालक उनकी चिंताओं मे आग मे घी का काम कर रहे है, अनूपपुर कोतवाली मे 11 फ़रवरी को डीजे संचालन व मैरिज गार्डन संचालाको के साथ पुलिस व प्रशासन की बैठक 12 फ़रवरी को अनूपपुर की सड़को पर बे असर देखनें को मिली जब कोतवाली अनूपपुर से महज कुछ ही दूरी मे डीजे संचालक ने बोर्ड परीक्षार्थियों को घंटो अपनी तेज आवाज़ मे बस स्टैण्ड से लेकर कोतमा रोड मे पड़ने वाले एक मैरिज गार्डन तक हलाकान कर डाला यह आवाज़ कोतवाली के अंदर तक गुज रही थी पर कोतवाल का अपने ही आदेशो का ध्यान नहीं था, कुछ ऐसा ही कुछ मामला अमरकंटक चौक मे भी सुनाई पड़ रहा था जहाँ की जनता ने शिकायत की तो पुलिस ने कार्यवाही की प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 12.02.2026 को देर रात करीब 12.00 बजे अमरकंटक रोड पर बारात के साथ तेज ध्वनि में डी.जे. बजाये जाने की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंचकर निरीक्षण पंचनामा तैयार किया गया एवं थाना कोतवाली अनूपपुर में प्रिन्स डी. जे. के संचालक प्रिन्स कुमार सोनी पिता दादूराम सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02 निवासी मन्दाकिनी होटल के पास कस्बा अनूपपुर तथा डी. जे. लोडिंग वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर CG-31 A9051 के चालक सिबालाल कोल तथा जग्गू कोल उम्र 27 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 92/26 धारा 223(ए) बी.एन.एस., म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 15 दर्ज किया जाकर संबंधित डी. जे. उपकरण को वाहन के साथ जप्त किया जाकर आरोपी प्रिन्स डी.जे. के संचालक प्रिन्स कुमार सोनी एवं वाहन चालक सियालाल कोल को गिरफ्तार किया जाकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


