आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडल आयुक्त कार्यालय में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
बांदा बैठक में आयुक्त ने एक सप्ताह के अंदर पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक करके नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाने के संबंध में निर्देशित कियाl उन्होंने शासकीय और अर्ध शासकीय कार्यालय के कर्मचारियों को सीट बेल्ट और हेलमेट पहनकर करअवश्य आए इसका अनुपालन कार्यालय अध्यक्ष को सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिएl, उन्होंने ब्लैक स्पॉटों की गूगल मैपिंग करने तथा निर्धारित गति से वाहन चलाए जाने हेतु जागरूकता लाने के निर्देश दिएl, आयुक्त ने सड़कों के बीच में विद्युत पोल ना रहने पाएंगे संबंध में विद्युत पोलों को हटाए जाने के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित कियाl
उन्होंने महोबा में सड़क दुर्घटना में वृद्धि होने पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महोबा कबरई कानपुर रोड में डिवाइडर बनाए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग  अधिकारियों को निर्देश दिएl
उन्होंने दुर्घटना वाले स्थलों पर एंबुलेंस को शीघ्र उपलब्ध कराए जाने तथा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध परिवर्तन की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिएl
उन्होंने हिट एंड रन करने में घायल व्यक्तियों को अस्पताल में पहुंचाएं जाने पर उसको पुरस्कृत किए जाने तथा इस योजना का स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रचार प्रसार किया जाने के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित कियाl
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जिससे उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हो सकेl उन्होंने अवैध पार्किंग के  विरुद्ध कार्रवाई किए जाने तथा डंपिंग यार्ड के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिएl
सड़क किनारे शराब की दुकानों के न रहने पाए तथा  मार्गो में अवैध पार्किंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए एवं राजमार्गों में चेतावनी संकेतक बोर्ड भी लगाए जाने के निर्देश दिएl
       बैठक में  उदयवीर सिंह सचिव मंडलीयसड़क सुरक्षा समिति, जिलाधिकारी  जेo रीभा अपर पुलिस अधीक्षक  शिवराज सहित संभागीय परिवहन अधिकारी एवं संबंधित विभागों के आधिकारिक उपस्थित रहेl