इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय पदार्पण

अनूपपुर /  भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी आज इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है और इसके साथ ही वह भारत के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। आज दूसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने टास जीतकर बल्ले बाजी चुनी है |

वैभव ने अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। उनके अंतरराष्ट्रीय पदार्पण को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में लंबे समय से उत्सुकता थी। इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में सभी की निगाहें उनकी बल्लेबाजी पर रहेंगी और भारतीय क्रिकेट को उनसे भविष्य में बड़ी उम्मीदें हैं।