इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव 2025 का हुआ आगाज,,रिपोर्ट/श्रवण कुमार उपाध्याय अमरकंटक
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव 2025 का हुआ आगाज,,रिपोर्ट/श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के माननीय कुलपति प्रो व्योमकेश त्रिपाठी के निर्देशन एवं प्रेरणा से और समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर तरुण ठाकुर के नेतृत्व में जनजातीय गौरव दिवस महोत्सव 2025 के विभिन्न गतिविधियों का आयोजन विश्वविद्यालय में किया जा रहा है । उसी क्रम में विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम दिनांक 12. 11. 2025 से 14. 11. 2025 तक होना तय है ।शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 12.11.2025 को प्रातः काल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं विश्वविद्यालय परिवार के लिए योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो एन. एस. एच. एन. मूर्ति थे । अपने संबोधन में बताया कि योग प्राचीन काल से ही ऋषि -मुनियों द्वारा किया जा रहा है । जिस प्रकार से लोगों के बीच आज योग लोकप्रिय है वह इसके महत्व को दर्शाता है । आज घर-घर लोग योगासन करते हैं । इससे होने वाले स्वास्थ्य के प्रति लाभों को भी विस्तृत चर्चा किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो रक्षा सिंह अध्यक्ष , अर्थशास्त्र विभाग ने प्रतिभागियों को आशीर्वचन देकर उत्साहवर्धन किया । डॉ संजीव कुमार सिंह , उप कुलसचिव तथा डॉ अखिलेश कुमार सिंह , इंटरनल ऑडिट ऑफीसर ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया । अतिथियों का स्वागत डॉ मनोज कुमार पांडेय , सह आचार्य , शारीरिक शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम का संचालन सुश्री हिमांशी वर्मा सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षा विभाग तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ रामजी मिश्रा सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षा विभाग ने दिया । दिनांक 12 .11.25 को ही शाम 4:00 बजे तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न होगा ।दिनांक 13.11.2025 को खो-खो तथा 14.11.2025 को टग ऑफ वार (Tug of War) का प्रतियोगिता होना निश्चित है । आज के प्रतियोगिता हेतु निर्णायक के रूप में डॉ राकेश प्रसाद सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षा विभाग , डॉ रामजी मिश्रा डॉ संदीप ठाकरे , योग विभाग उपस्थित थे ।कार्यक्रम में प्रो दिनेश चौधरी , डॉक्टर आलोक कुमार सिंह , शारीरिक शिक्षा विभाग, डॉ दिलीप चौधरी सहायक आचार्य, डॉ राजकुमार सहायक आचार्य , शोध छात्र अजीत कुमार , शिवाकांत मिश्रा , सुनील ,गौरव राजपूत , गोल्डी सहित विश्वविद्यालय के तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । विभाग के अध्यक्ष डॉ महेंद्र प्रताप गौड़ सह आचार्य का योगदान सराहनीय रहा ।


