अमरकंटक के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग और एआई पर कार्यशाला का हुआ आयोजन,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग और एआई पर कार्यशाला का हुआ आयोजन,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक 28 नवंबर 2025
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में आज एचपीसी टेक्नोलॉजीज , सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) , पुणे के सहयोग से 'उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग और एआई बहु- विषयक अनुप्रयोगों के लिए विषय पर एक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । यह मिश्रित-मोड कार्यक्रम , सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक स्वामी विवेकानंद प्रशासनिक भवन में आयोजित किया गया , जिसमें विश्व विद्यालय के पीजी , पीएचडी की शोधार्थियों और संकाय सदस्यों सहित कई लोगों ने भाग लिया ।
प्रभारी कुलपति प्रोफेसर ब्योमकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य एचपीसी वातावरण में समानांतर प्रोग्रामिंग , एआई मॉडल प्रशिक्षण और चैटबॉट विकास की स्पष्ट समझ प्रदान करना था इसमें सी-डैक , पुणे के कई विशेषज्ञ लाइव माध्यम से शामिल हुए , जिन्होंने विभिन्न बहु-विषयक अनुप्रयोगों के लिए सुपरकंप्यूटिंग संसाधनों का लाभ उठाने पर एक महत्वपूर्ण व्यावहारिक परिप्रेक्ष्य प्रदान किया । इस पहल का लक्ष्य सभी विज्ञान और प्रबंधन डोमेन के शोधकर्ताओं को एचपीसी और एआई में आवश्यक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल से रूबरू करना है ।
इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन केंद्र और कंप्यूटर विज्ञान विभाग , आई.जी.एन.टी.यू. अमरकंटक द्वारा किया गया था । इस कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. नारायण पी. भोसले ने किया । आई.जी.एन.टी.यू. की आयोजन टीम में डॉ नारायण पी. भोसले , प्रोफेसर नीरज कुमार राठौर , प्रोफेसर विकास कुमार सिंह , डॉ. सुदेश कुमार और डॉ. सुहेल ए. खान शामिल थे ।


