3.7 लाख के सोना चांदी के जेवरात चुराने वाले 10 हजार इनामी चोर गिरफ्तार

3.7 लाख के सोना चांदी के जेवरात चुराने वाले 10 हजार इनामी चोर गिरफ्तार
अनूपपुर- जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने 3 लाख 79 हजार 100 रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। 12 अक्टूबर 2023 को कोतमा के ऋषि कुमार नामदेव पिता हेमकुमार नामदेव ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि अज्ञात चोर घर के अंदर घुसकर कर आलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवरात, मोबाइल और लाखों रुपए चोरी कर ले गए हैं। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार ने चोरों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले के आरोपी कैशर अली पिता सहामत बक्श उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 इस्लामगंज कोतमा को गिरफ्तार किया। 4 सोने के मंगलसूत्र (हार), 2 जोड़ी झुमका, 1 सोने की नथिया, 1 बिंदी, 2 सोने की अंगूठी, 2 सोने की कील, 2 सोने के कंगन, 4 जोड़ी चांदी के पायल, 12 चांदी की बिछिया, 10 चांदी की चूड़ी, 1 जोड़ी चांदी के हाथपोस, 3 जोड़ी चांदी के करधन (बैरा), 2 मोबाइल बरामद किए गए। जिसकी कीमती लगभग 3 लाख 79 हजार 100 रुपए बताई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।