ईद मिलादुन्नबी के लिए अनूपपुर बस स्टैण्ड युवा कमेटी की जोरदार तैयारिया
ईद मिलादुन्नबी के लिए अनूपपुर बस स्टैण्ड युवा कमेटी की जोरदार तैयारीया

अनूपपुर / ईद मिलाद-उन-नबी मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख पर्व है। यह रबी-उल-अव्वल माह में मनाया जाता है, जिसे इस्लामी इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, इस साल पैगंबर साहब के जन्मदिन के 1500 साल पूरे हो रहे हैं जो कि अत्यंत खुशी का मौका है अनूपपुर मे बस स्टैण्ड युवा कमेटी दवारा तैयारीया नगर में बड़ी धूमधाम से चल रही हैं नगर को सजाया जा रहा है अनूपपुर बस स्टैण्ड को सजाया जा रहा है पुरे बस स्टैण्ड मे लाईटिंग की गई है इस अवसर पर जुमा की नमाज के बाद जुलूस का आयोजन मुस्लिम समाज द्वारा नगर में किया जाएगा जो की मस्जिद के सामने से होता हुआ थाने चौराहा, व बस स्टैंड जायेगा जहाँ पर बस स्टैंड युवा कमेटी दवारा जुलुस का जोरदार इस्तेबाल किया जाएगा यहाँ आम जन के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सिन्नी शर्बत व लंगर का माकूल इंतजाम भी कमेटी की तरफ से किया गया है |

यह भी होंगे प्रोग्राम
5 सितम्बर को जश्नें ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अंजुमन इस्लामियाँ कमेटी अनूपपुर के जनिब से जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अहमद व सदर मो लियाक़त अली की सरपरसती मे बाद नमाज मगरिब से बच्चों का नात, प्रोग्राम, मदरसे मे कुरान शरीफ मुकम्मल किये गए बच्चों का इस्तीकबाल, व इस साल कक्षा 10वीं व 12 वी पास बच्चों को इनाम का प्रोग्राम जामा मस्जिद के सामने रखा गया है वही 05 तारिख को जूनियर गुलाम-ए-मुस्तफा कमेटी की ओर से असर की नमाज के बाद विकलांग छात्रावास में फल वितरण का प्रोग्राम व 6 तारीख शनिवार को बाद नमाज जोहर के आम लंगर का इंतजाम जामा मस्जिद के सामने किया गया है किया गया है |


