मुस्लिम भाइयों द्वारा नगर में शुक्रवार को धूम धाम से मनाया जाएगा मोहम्मद साहब का जन्मदिन ' ईद मिलाद-उन-नबी' का त्यौहार,,रिपोर्ट@भारतेन्द्र सिंह बेस अशोकनगर

ईद मिलाद-उन-नबी मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख पर्व है। इस्लामी पंचांग के अनुसार यह रबी-उल-अव्वल माह में मनाया जाता है, जिसे इस्लामी इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी माह में प्रॉफिट पैग़ंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था अंजुमन सेकेट्री निजाम राईन एवं नवेद क़ाज़ी ने बताया कि इस साल पैगंबर साहब के जन्मदिन के 1500 साल पूरे हो रहे हैं जो कि अत्यंत खुशी का मौका है ईद मिलाद उन नबी का त्यौहार 05 सितम्बर शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारी नगर में बड़ी धूमधाम से चल रही हैं नगर को सजाया जा रहा है मस्जिदों को सजाया जा रहा है लोग अपने घरों पर लाइटिंग लगा रहे हैं घरों को सजा रहे हैं इस अवसर पर सुबह 08.30 बजे जुलूस का आयोजन मुस्लिम समाज द्वारा नगर में  किया जाएगा जो कि जामा मस्जिद पुराना बाजार से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों जय स्तंभ चौराहा पोस्ट ऑफिस से होता हुआ वापस जामा मस्जिद पर पहुंचेगा जिसकी अध्यक्षता अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर इंसाफ अहमद कुरैशी करेंगें।