उच्च जोखिम गर्भवती महिला का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में हुआ सुरक्षित प्रसव, जुड़वा बच्चों ने लिया जन्म 

 

 

अनूपपुर / जिला चिकित्सालय अनूपपुर के मेटरनिटी विंग में विकासखंड जैतहरी के ग्राम चोरभटी की एक गर्भवती महिला को 3 जुलाई 2026 को 11:30 बजे प्रसव पीड़ा होने के कारण भर्ती कराया गया। 

भर्ती होने के पर आवश्यक जांच उपरांत पता चला कि महिला के गर्भ में ट्विंस बेबी है यह प्रसव 6 साल के अंतराल के बाद अर्थात यह बहुत ही बहुमूल्य एवं उच्च जोखिम युक्त  प्रेगनेंसी थी।

जिला चिकित्सालय की मैटरनिटी टीम ने  समय से सिजेरियन सेक्शन द्वारा प्रसव कराया गया जिसमें मां एवं दोनों बच्चे  पूर्णतः स्वस्थ हैं। जिनका वजन क्रमशः मेल चाइल्ड 2.335 कि ग्रा, फीमेल चाइल्ड 2.310 कि ग्रा है। मैटरनिटी टीम  ने   हाई रिस्क गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया ।

टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ  सोशन खेश, डॉ उषा किरण समेले एनेस्थीसिया विशेषज्ञ , डॉ गायत्री एल एम ओ एवं ओटी की टीम के संयुक्त प्रयास से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित एवं स्वस्थ है।

इस उल्लेखनीय सफलता के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्रीमती अर्चना कुमारी ने टीम को बधाई प्रेषित की है।