एकलव्य पैंथर्स राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन।
एकलव्य पैंथर्स राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन।
बालक वर्ग में राघवेंद्र टाइगर्स एवं बालिका वर्ग में अर्वा क्वींस बनी विजेता।
अनूपपुर। एकलव्य पैंथर्स खो-खो चैंपियनशिप, अनूपपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन 20 जून को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 18 जून से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई बालक एवं बालिका टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मैदान पूजन के साथ किया गया था। तीन दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में बालिका वर्ग में टीम अर्वा क्वींस (रईस खान) विजेता रही, जबकि आशुतोष स्टार गर्ल्स की टीम उपविजेता बनी। वहीं बालक वर्ग में राघवेंद्र टाइगर्स ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया तथा जितेंद्र वॉरियर्स उपविजेता रही।
समारोह में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश खो-खो संघ के प्रदेश सचिव श्री संजय यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में जितेंद्र भट्ट (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, वार्ड7 की पार्षद श्रीमती प्रवीण त्रिपाठी,भाजपा नेता अरुण सिंह, प्रवीण चौरसिया एवं जिले के समस्त पीटीआई गण उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जिले के खिलाड़ियों को नई पहचान प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन संजय राठौर द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के संरक्षक एवं एकेडमी अध्यक्ष आदर्श दुबे ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगी संस्थाओं, खेल प्रेमियों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अनूपपुर में पहली बार आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
आयोजक एवं प्रायोजक
प्रतियोगिता के आयोजक मंडल में विवेक कुमार यादव एवं मो. इमरान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रायोजकों के रूप में श्रीमती प्रवीण त्रिपाठी , रईस खान, जीतेंद्र भट्ट, आदर्श दुबे , राघवेंद्र सिंह (राघवेंद्र टाइगर्स), तेजभान सिंह, पवन कुमार चीनी (पवन वेंडर्स), अर्जुन सिंह एवं आशुतोष तिवारी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
समापन अवसर पर सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को मध्य प्रदेश खोखो संघ के सचिव संजय यादव एवं आयोजक मंडल द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों के प्रसन्नता, उत्साह का माहौल देखने मिला
खेल का जज्बा, अनुशासन और समर्पण यही एकेडमी की पहचान है।


