एक भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा :- कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल

 

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला 

 

कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल के प्रथम जिला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को राज्य स्तरीय कोल विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) दिए जाने के पश्चात 26 फरवरी 2023 को कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल के प्रथम अनूपपुर जिला आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ जगह-जगह पर फूल मालाओं से रामलाल रौतेल का स्वागत करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पर मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिले भर से आए हुए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया .

जगह जगह पर हुआ स्वागत

 

राज्य स्तरीय कॉल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल रौतेल का आगमन अमरकंटक से अनूपपुर जिला मुख्यालय में हुआ तो अमरकंटक तिराहा, बाजार एवं अन्य स्थानों पर जगह जगह पर उनका भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया मढिया मंदिर में पहुंचकर रामलाल रौतेल ने दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया इसके पश्चात भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं से और स्थानीय जनता का आशीर्वाद लेते हुए पहुंचे।

 

 भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रामलाल रौतेल ने कहा कि 20 फरवरी 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आमंत्रित करते हुए यह जिम्मेदारी देते हुए कार्यकर्ताओं के बीच सेवा करने का अवसर प्रदान किया। मुख्यमंत्री के द्वारा जैसे ही जिम्मेदारी हमें प्रदान की गई, कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर मैं हैरान रह गया, भाजपा के कार्यकर्ता अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव को देखा है कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया है आज कार्यकर्ताओं के संघर्ष के दम पर भारतीय जनता पार्टी और हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं कार्यकर्ताओं का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा हम एक-एक कार्यकर्ता के लिए सदैव खड़े रहेंगे एक भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय हुआ तो रामलाल उनके लिए खड़ा रहेगा भले ही हमें इसके लिए किसी से भी टकरा ना पड़े । संगठन टिकट किसको विधानसभा का प्रदान करती है यह बाद का विषय है हम सभी को मिलकर संगठन के लिए काम करना है फोटो लगा देने से कोई नेता नहीं बन जाता है जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता होती है और उसका प्रतिफल भी अच्छा होता है आज संगठन ने हमें जिम्मेदारी दी है उसका हम निर्वाहन निष्ठा पूर्वक करेंगे स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आधाराम वैश्य ने रामलाल रौतेल को कैबिनेट मंत्री बनाए का स्वागत करते हुए कहा कि रामलाल रौतेल को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी देते हुए कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया है। कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है जो आने वाले समय में संगठन के लिए लाभदायक सिद्ध होगा कार्यकर्ता बड़ी आशा भरी निगाहों से रामलाल के नेतृत्व को देख रहा था जो मुख्यमंत्री ने पूरा किया है रामलाल रोते लंबा संघर्ष करते हुए कार्यकर्ताओं के लिए काम किया आज उन्हें जो सफलता हासिल हुई है वह उनके संघर्ष का ही परिणाम है 

स्वागत सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आधाराम वैश्य भाजपा के वरिष्ठ नेता हनुमान गर्ग चंद्रिका द्विवेदी मनोज द्विवेदी गजेंद्र सिंह अरुण सिंह सत्यनारायण सोनी सुनील उपाध्याय पुष्पेंद्र जैन भूपेंद्र मेहरा शिवरतन वर्मा अभिषेक त्रिपाठी आशुतोष सराफ गुड़िया रौतेल उमेश पटेल रवि तिवारी आदर्श दुबे लाल बहादुर जयसवाल सचिन जयसवाल तथा भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी स्वागत सम्मान समारोह में शामिल हुए |

 

*मृतकों  को दी गई श्रद्धांजलि* 

 

कोल विकास प्राधिकरण के  अध्यक्ष बनने  पर  भाजपा  कार्यालय अनूपपुर मे आयोजित कार्यक्रम के  दौरान  विकास प्राधिकरण के  अध्यक्ष राम लाल  रौतेल ने सीधी  के मोहनिया टनल मे हुए भीषण  सड़क  हादसे मे मृतक  जानो की आत्म की शांति के  लिए  2 मिनट  का मौन  रख  कर  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की   इस दौरान  भाजपा  के  सैकड़ो भी  उपस्थित रहे  अध्यक्ष रौतेल ने  बातया की  सतना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही बसें मे से मोहनिया टनल के पास बरखड़ा गांव के नजदीक शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ । जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो बसें खाई में गिर गई, जबकि एक बस सड़क पर पलट गई। ट्रक का टायर फटने से ये हादसा हुआ । जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल रीवा मेडिकल कालेज  पहुंच  कर  मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपए और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया ।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया था |