शॉर्ट एनकाउंटर में गिरा लूट गिरोह का सरगना करिया लोनी, दो सदस्य फरार—उमरिया पुलिस को बड़ी सफलता
शॉर्ट एनकाउंटर में गिरा लूट गिरोह का सरगना करिया लोनी, दो सदस्य फरार—उमरिया पुलिस को बड़ी सफलता

उमरिया। जिले में 19 नवंबर की रात लूट की लगातार वारदातों से दहले शहर में आज शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और लूट गिरोह के बीच धनवाही जंगल में हुई शॉर्ट एनकाउंटर कार्रवाई में गिरोह का मुख्य सरगना करिया लोनी (निवासी ग्राम लोढ़ा) के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एनकाउंटर की कार्रवाई के दौरान एक आरक्षक भी घायल हुआ है।
वहीं गिरोह के दो सदस्य मौके से फरार हो गए।

चार वारदातों से हिल गया था 14 किमी का इलाका
19 नवंबर की रात गिरोह ने लगातार 14 किलोमीटर की रेंज में चार वारदातें कीं।
रेलवे कर्मचारी से मोबाइल और नगद लूट
हार्वेस्टर चालक को सड़क पर रोककर मारपीट और लूट
पिपरिया पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास
इसी दौरान ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक चंद्रकांत तिवारी ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया
हमले में आरक्षक चंद्रकांत के सिर, जबड़े और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल से रेफर कर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
दो दिनों से जंगल में घेरेबंदी—पुलिस की रणनीति सफल
वारदातों के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की लोकेशन धनवाही जंगल में ट्रेस की।
दो दिनों से पुलिस अधीक्षक स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे, और आरोपी वहीं छिपे होने के संदेह पर पुलिस ने जंगल में डेरा डाल रखा था।

आज सुबह घेराबंदी के दौरान भागने की कोशिश में बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ।
मुख्य आरोपी करिया लोनी के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया।
फिलहाल आरोपी को जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
गिरोह के दो अन्य सदस्य भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।
आगे की कार्रवाई
पुलिस फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें तैनात कर चुकी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद और खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है।


