जैन पेट्रोल पंप के समीप हाईवे पर ऑटो-वलकर की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर घायल
उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन पेट्रोल पंप के समीप हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बलकर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MP-20-HB-5820 शहडोल की ओर से उमरिया की दिशा में जा रहा था, जबकि ऑटो नौरोज़ाबाद की ओर से आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में घायल ऑटो चालक सतीश बैगा (पिता हीरालाल बैगा), निवासी ग्राम खमरिया, थाना ढीमरखेड़ा, जिला कटनी बताया जा रहा है, जो पाली-गिंजरी में अपनी बुआ के यहां रहकर ऑटो चलाकर जीवनयापन करता है। वहीं ऑटो में सवार दूसरा युवक बलदेव बैगा, निवासी रौगड़, थाना पाली का रहने वाला है, जो स्वयं भी ऑटो चालक बताया जा रहा है।
दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।