ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना गिरवां मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मां विन्ध्यवासिनी धाम मेले में गुम हुए 05 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द ,,रिपोर्ट@ अजय कुमार यादव बांदा
ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना गिरवां मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मां विन्ध्यवासिनी धाम मेले में गुम हुए 05 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द ,,रिपोर्ट@ अजय कुमार यादव बांदा
बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत मां विन्ध्यवासिनी मेले में खोए 05 वर्षीय बच्चे को थाना गिरवां पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि थाना गिरवां क्षेत्रान्तर्गत अकबरपुर में मां विन्ध्यवासिनी धाम मन्दिर में अपने परिजनो के साथ दर्शन-पूजन करने व मेले में आया एक 05 वर्षीय बच्चा गुम हो गया जिनके परिजन ने पुलिस बूथ/कण्ट्रोल रुप पर सूचना दी । कण्ट्रोल रुम द्वारा मेले में भ्रमणशील मिशन शक्ति/एंटीरोमियो पुलिस टीम द्वारा त्वरित रुप से खोजबीन कर बच्चे को शीघ्र ही सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया । परिजन ने पुलिस की सराहना करते हुए ह्रदय से धन्यवाद दिया ।