ओरिएंट पेपर मिल (OPM) में बड़ा हादसा: बॉयलर का वाल्व खोलते समय असिस्टेंट ऑपरेटर झुलसा, गंभीर हालत में शहडोल रेफर*
*ओरिएंट पेपर मिल (OPM) में बड़ा हादसा: बॉयलर का वाल्व खोलते समय असिस्टेंट ऑपरेटर झुलसा, गंभीर हालत में शहडोल रेफर*
अनूपपुर/ *ओरिएंट पेपर मिल (OPM) में एक बार फिर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मिल के बॉयलर डिपार्टमेंट में कार्यरत असिस्टेंट ऑपरेटर विजय यादव काम के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, जब विजय यादव बॉयलर का नल/वाल्व खोलने और बंद करने का काम कर रहे थे, तभी अचानक हुए हादसे में वे बुरी तरह झुलस गए।*
*👉प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक*
*हादसे के तुरंत बाद आनन-फानन में घायल कर्मचारी को ओरिएंट पेपर मिल के ही प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार तो दिया, लेकिन हालत बेहद नाजुक और काबू से बाहर होने के कारण उन्हें तुरंत श्री राम हॉस्पिटल, शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया।*
*सुरक्षा पर उठ रहे बड़े सवाल*
*इस घटना के बाद से मिल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं:*
*क्या बॉयलर जैसे संवेदनशील और खतरनाक विभाग में काम करने के दौरान कर्मचारी को आवश्यक सुरक्षा उपकरण (PPE Kit) और सेफ्टी गियर दिए गए थे?*
*क्या वाल्व संचालन के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, या फिर यह प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है?*
*फिलहाल घायल कर्मचारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है और शहडोल के श्री राम हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। इस मामले में मिल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।*


