ओवरलोड माल वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 13 ओवरलोड वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों में किया गया निरूद्ध ,179 वाहनों के भी विभिन्न अभीयोगों में भी हुए चालान,,रिपोर्ट@अजय यादव बाँदा
ओवरलोड माल वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 13 ओवरलोड वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों में किया गया निरूद्ध ,179 वाहनों के भी विभिन्न अभीयोगों में भी हुए चालान,,रिपोर्ट@अजय यादव बाँदा

बांदा सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के पत्र संख्या 3033/तीस-3-2025 दिनांक 31.12.2025 द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किये जाने के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तेरहवें दिवस श्याम लाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, व वीरेन्द्र नाथ राजभर, यात्री मालकर अधिकारी, द्वारा रात-दिन अभियान चलाकर ओवरलोड माल वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 13 ओवरलोड वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों में निरूद्ध किया गया।
उक्त के अतिरिक्त 36 ओवरस्पीड, 94 बिना हेलमेट, 13 बिना सीटबेल्ट, 27 रांग साइड, 12 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं अन्य अभियोगों में 33 चालान किये गये।