आयुक्त महोदय ने थाना दिवस में सुनीं जनसमस्याएं व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण,,रिपोर्ट@ अजय कुमार यादव

आयुक्त महोदय ने थाना दिवस में सुनीं जनसमस्याएं व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण,,रिपोर्ट@ अजय कुमार यादव
कबरई (महोबा), चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा के आयुक्त महोदय ने आज थाना कबरई में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं को गम्भीरता से सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित राहत प्रदान की जा सके।
थाना दिवस के उपरांत आयुक्त महोदय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कबरई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी, कबरई उपस्थित रहे। चिकित्सा केन्द्र में साफ-सफाई, पेयजल, दवाओं की उपलब्धता एवं डॉक्टरों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। हालांकि हेल्पडेस्क, सीसीटीवी कैमरा अक्रियाशील पाए गए तथा सार्वजनिक स्थान पर डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर लगा नहीं पाया गया। उक्त पाई गई कमियों पर सुधार कार्य तत्काल कराने हेतु चिकित्साधिकारी, कबरई एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महोबा को आवश्यक निर्देश दिए गए।
आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए, अस्पताल कर्मियों का व्यवहार मृदु हो, दिव्यांगजनों हेतु रैम्प एवं ट्राइसाइकिल की समुचित व्यवस्था हो तथा केन्द्र में भारत सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।