श्री पंच अग्नि अखाड़ा के सभापति बापू मुक्तानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने किया गायत्री महा यज्ञ व कन्या पूजन
अमरकंटक से प्रारंभ करेंगे दक्षिण तट की यात्रा 
अमरकंटक। अमरकंटक पहुंचे श्री पंच अग्नि अखाड़ा के सभापति बापू मुक्तानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने आज गुरुवार 30 मार्च को अमरकंटक स्थित मार्कंडेय आश्रम में रामनवमी पर गायत्री महा यज्ञ व कन्या पूजन करते हुए अखंड भारत के सुख शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस दौरान अमरकंटक में भक्तों की भीड़ घूम रही गौरतलब है कि रामनवमी पर्व पर अमरकंटक में श्रद्धालु व भक्तजन प्रति वर्तमान नर्मदा के दर्शन का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं। आगे स्वामी सम्पूर्णानन्द ब्रह्मचारी जी महाराज (सचिव) पंच अग्नि अखाड़ा के पावन सानिध्य में अखंड भारत सुख शांति समृद्धि के लिए पंच अग्नि अखाड़ा के सभापति बापू मुक्तानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने आज गुरुवार 30 मार्च को अमरकंटक स्थित मार्कंडेय आश्रम में रामनवमी पर गायत्री महा यज्ञ व कन्या पूजन किया कल शुक्रवार  31 मार्च को दक्षिण तट की यात्रा अमरकंटक से प्रारंभ होकर 8 अप्रैल 2023 को मालसर गुजरात में नर्मदा परिक्रमा का विराम होगा।