अमरकंटक कपिलधारा पहुंच मार्ग का लोक निर्माण विभाग के मंत्री करेंगे भूमि पूजन,कार्यक्रम में पहुंचने की भाजपा जिला अध्यक्ष ने की अपील,,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय 

अमरकंटक - मां नर्मदा उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के कपिलधारा पहुंच मार्ग लम्बाई 5.10 कि.मी. (टू-लेन) स्वीकृति राशि-1018 लाख का मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई है जिसका भूमि पूजन राकेश सिंह मंत्री लोक निर्माण विभाग , म.प्र. शासन के मुख्य आतिथ्य में एवं  दिलीप अहिरवार राज्यमंत्री वन , पर्यावरण एवं प्रभारी मंत्री जिला अनूपपुर की अध्यक्षता दिलीप जायसवाल राज्यमंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती हिमांद्री सिंह , सांसद संसदीय क्षेत्र शहडोल के विशिष्ट आतिथ्य एवं बिसाहूलाल सिंह , विधायक विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर ,  रामलाल रौतेल , पूर्व विधायक अनूपपुर (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)   हीरा सिंह श्याम , जिलाध्यक्ष (भाजपा) अनूपपुर की गरिमामयी उपस्थिति में 10 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को संपन्न होना है , भूमि पूजन का कार्यक्रम कपिलधारा परिसर , अमरकंटक प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया गया है । इस मार्ग के निर्माण होने से श्रद्धालुओं को आवागमन करने में अब कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा । भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों तथा क्षेत्र की जनता से की है ।