कमलेश तिवारी को मिली भाजपा में नवीन जिम्मेदारी
 
@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला 


अनूपपुर/ भाजपा  कार्यकर्त्ता व समाजसेवी कमलेश तिवारी पिंटू को भाजपा ने मप्र विधानसभा चुनाव से पहले एक नवीन जिम्मेदारी दी है। इससे पहले कमलेश तिवारी भाजपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं एवं लम्बे समय से भाजपा में अपना अमूल्य योगदान देते आये हैं। तथा आज उन्हें भाजपा का मंडल महामंत्री बना कर एक नवीन जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सिकंदर खान को मंडल उपाध्यक्ष, शुभम सिंह को मंडल मंत्री एवं रामखेलावन को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बहरहाल यह नियुक्त विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ही दी गई है।