करंजिया  महाविद्यालय मे रंगोली के रंगों से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

 करंजिया / मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार 24 अगस्त को शासकीय  महाविद्यालय करंजिया में मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल हुईं छात्राओं ने अलग-अलग रंगों से रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्राचार्य श्री मति दुर्गा सिंह भावेदी ने कहा कि रंगोली संचार का ऐसा माध्यम है जिसके रंगों के माध्यम से जन-जन तक संदेश पहुंचाना आसान हैं। उन्होंने कहा आज उन्हीं रंगों से हर मतदाता तक वोट डालने का संदेश पहुंचाकर उन्हें जागरुक करना है। इसी तरह स्विप प्रभारी मो अनीश  ने कहा कि रंगोली के माध्यम से हम हर वर्ग को मतदान के लिए जागरूक कर सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाया गया यह एक ऐसा प्रयास है जिससे प्रत्येक मतदाता को जागरुक किया जा सकता है।

प्रो विक्रम सिंह टेकाम ने कहा कि विभिन्ना रंगों के समायोजन से जीवन में उत्साह व उमंग का अनुभव होता है। ठीक वैसे ही अपनी-अपनी बात को रंगों के माध्यम से जनजन तक पहुंचा कर लोगों को मतदान के लिए किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की रंगोली प्रतियोगिता के साथ-साथ अपने आस पड़ोस के लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करने पहुंचें। प्रतियोगिता के अंत में परिणाम घोषित किए गए जिसमें पहले स्थान पर खुसबू  वट्टे, शाहीन परवीन   ग्रुप द्वितीय मे नाजनीन ग्रुप रहीं।