कल्प वृक्ष का किया गया धारकुंडी आश्रम में रोपण,विश्वहिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक जी और क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र जी की रही विशेष उपस्थिति ,,संवाददाता - श्रवण उपाध्याय 

अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के श्री परमहंस धारकुंडी आश्रम में आज सोमवार को सुबह  
विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान् आलोक जी एवं 
विश्व हिन्दू परिषद् के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान् जीतेंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति में  श्री परमहंस धारकुंडी आश्रम अमरकंटक के संत  स्वामी लवलीन बाबा ने आश्रम के अंदर कल्प वृक्ष का वृक्षारोपण कराया गया । उन्होंने बताया कि यह वृक्ष समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक था । यह एक पौराणिक और दिव्य वृक्ष है जिसके नीचे बैठ कर जो भी इच्छा की जाय वह पूरी हो जाती है । यह वृक्ष अमरकंटक से लगभग 40 किमी दूर नर्मदा जी के तट सिवनी संगम स्थान पर वर्तमान में मौजूद है जो अनूपपुर जिले के अंतर्गत आता है ।  यही वृक्ष को अमरकंटक के धारकुंडी आश्रम में रोपण किया गया है । 

वृक्षा रोपण बाद सभी उपस्थित लोगों ने स्वामी लवलीन महाराज के साथ आश्रम में बैठक कर अन्य विषयों पर भी गहन चर्चा  हुई । चर्चा बाद सभी ने  आश्रम में प्रसाद गृहण किये । इस शुभ अवसर पर धारकुंडी आश्रम के संत स्वामी लवलीन महाराज , आलोक जी , जीतेन्द्र जी , दिनेश जी , रीवा से पधारे आश्रम के भक्त मुन्ना उरमलिया जी ,   शिव जी ,  प्रभात जी व रतन जी के अलावा अन्य लोग उपस्थिति रहे ।