*कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ अनूपपुर पुलिस की बर्बरता*

@रिपोर्ट - मो अनीश  तिगाला

अनूपपुर / आज अनूपपुर पुलिस के जवानों ने  कांग्रेस के कार्यकर्त्ता के  साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। अनूपपुर पुलिस पर आरोप है की उनके बाल खींचते, कपडे फाड़ते,उनके हाथ मरोड़ते और उन्हें धकियाते हुए उनके साथ मारपीट करने का भी आरोप है। मामला राहुल गांधी की राज्यसभा  से  सदस्यता रद्द  को लेकर है जहाँ पर अनूपपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता   जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा तिराहे पर  शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, जहां  पुलिस  ने  बगैर  सूचना  के  उनपर लाठी चार्ज कर दी, और  मौके से पकड़कर  कोतवाली ले आई, जहाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह  सहित धीरे-धीरे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता व पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदेलाल, जिला पंचायत  सदस्य रिंकू मिश्रा , विश्वनाथ सिंह, करतार सिंह,   आशीष त्रिपाठी सहित, सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचकर, कोतवाली के अंदर ही धरने  पर बैठ गए, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहां की भाजपा शासन में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, हमारे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक मारपीट करते हुए थाने  ले गई,और  मुकदमा दर्ज कर  दिया गया |गिरफ्तार किये गए  कार्यकर्त्ताओ मे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष  गुड्डू चौहान, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव  मानवेंद्र मिश्रा एन एस यू आई के  जिलाध्यक्ष रफ़ी खान, संजय सोनी, कमलनाथ फोरम के अध्यक्ष  सतेंद्र स्वरूप दुबे किसान मोर्चा के अध्यक्ष  धर्मेंद्र सोनी, राघवेंद्र पटेल, जितेंद्र सोनी, मो रिजवान, यादवेंद्र सिंह, राम सजीवन गौतम, सनिल जैन, राहुल होल्डर, आदि थे |