कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह के हाथों  कइयों ने  ली सदस्यता


अनूपपुर /  कांग्रेस की सदयस्ता को लेकर  अनूपपुर जिले मे होड़ सी मची  हुई हैं, कांग्रेस के  विचार  धारा  से  प्रभावित होकर लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे  हैं । 28अक्टूबर को अनूपपुर कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह  के हाथो  सैकड़ो ग्रामीणों ने नरेंद्र सिंह की अगुवाई में   कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिँह के हाथों कांग्रेस की सदस्यता  ली | इस दौरान  सभी  ने  कांग्रेस के  लिए  एकजुट होकर  काम  करने  कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह को  विजय बनाने  व मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनाने का  संकल्प लिया |