जिला कांग्रेस ने कप सिरप से हुई मासूमों की मौतों को लेकर, किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन,मासूमों की मौतों की जवाबदेही तय कर की जाए कार्यवाही एवं SIT गठित कर मामले की हो सूक्ष्म जांच, स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल लिया जाए इस्तीफा - गुड्डू चौहान 


जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान की अगुवाई में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम द्वारा कलेक्टर अनूपपुर एक ज्ञापन जहरीली कफ सिरप के कारण मध्यप्रदेश हुई मासूम बच्चों की मौतों की जवाबदेही तय कर कार्यवाही एवं स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में धरना प्रदर्शन कर सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मध्य प्रदेश में विगत दिवस मध्य प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार की लापरवाही से जहरीली कफ सिरप के कारण 22 मासूम बच्चों की मौत हो गई और अभी तक उक्त मामले में सरकार द्वारा किसी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। हमारे पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पिछले 3 महीनो में छिंदवाड़ा सहित आसपास के आदिवासी क्षेत्रों में 150 से ज्यादा मासूमों की जान जा चुकी है। लेकिन भ्रष्ट भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुये है, जबकि सरकार को सम्पूर्ण मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और SIT गठित करना चाहिए। जिससे पूरे मामले की सूक्ष्म जांच हो सके। परन्तु राज्य एवं केन्द्र की भाजपा सरकार ऐसा कराना नहीं चाहती है। छिंदवाड़ा में मासूम बच्चों की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि यह भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार की मिलीभगत का नतीजा है, जिन दवाओं को देशभर में बैन किया गया उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भाजपा सरकार ने महंगे दामों में खरीदा और उसी भ्रष्ट सौदे ने कई मासूम जिंदगियां छीन ली। ऐसी भ्रष्ट भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को अब मध्यप्रदेश की जनता एवं कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

 


         ज्ञापन सौंपते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर मांग किया है कि पूरे मामले एवं भ्रष्ट सौदे की, SIT गठित कर निष्पक्ष जांच कराकर, भ्रष्ट सरकार एवं दोषी मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और तत्काल स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा लिया जाये। अंत में यह भी उल्लेख किया गया जी यदि जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार सड़कों पर उतरकर धरना, प्रदर्शन, आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन का वाचन वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत हस्ताक्षर अभियान जिला प्रभारी मनोज मिश्रा ने किया एवं ज्ञापन तहसीलदार ईश्वर प्रधान को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने में जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र दुबे, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बिलाल हुसैन, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मानवेंद्र मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, कांग्रेस नेता टोनू सिंह, अरविंद मिश्रा, सचिन त्रिपाठी, मनोज बर्मन, जयप्रकाश पांडेय, शिव बर्मन, जीवन चौधरी, धरमदास, विवेकराज साकेत, राहुल, संदीप पयासी एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।