कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर की नारेबाजी ,,रिपोर्ट अजय कुमार यादव बांदा
बांदा(उप्र), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हुजूम कैम्प कार्यालय से नारेबाजी करता हुआ शहर के मध्य बाबूलाल चौराहा स्थित रायफल क्लब मैदान पहुंचकर शासन, प्रशासन व बांदा विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "शासन व प्रशासन की मिली भगत से बांदा विकास प्राधिकरण आगामी 21 जनवरी 2026 को नीलाम किए जाने की तैयारी कर चुका है, कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस राइफल क्लब मैदान को बचाने के लिए सड़कों में आने के लिए तैयार है अगर नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से न रोका गया, तो अभी तो यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन था, नीलामी वाले दिन उग्र प्रदर्शन कर रोके जाने का काम किया जाएगा चाहे जेल ही क्यों न जाना पड़े।"

काफी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों बुद्धजीवियों के समक्ष बांदा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी भगवान दीन गर्ग, आदि शक्ति दीक्षित, पवन देवी कोरी, मुमताज अली, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना संस्थापक अध्यक्ष रमेश चन्द्र द्विवेदी एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा एडवोकेट, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मेराज खान, जिला महासचिव कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, जितेन्द्र गौरव, प्रवक्ता राममिलन पटेल एडवोकेट, कांग्रेस सभासद इरफान खान, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई,  कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, रूपा सिंह, शन्नो बेगम, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, दिनेश द्विवेदी तेंदुरा, के पी सेन, हेमन्त वर्मा, कालीचरण साहू, बलवन खान गौरी, रमेश गुप्ता व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष, रामकुमार सिंह, रामखेलावन राजपूत, अतीक अहमद, नासिर खान, सफीक खान, शाकिर मंसूरी, मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई, अमित तिवारी, अम्बिका खेंगर, राजेश गुप्ता पप्पू, अशोक सिंह चौहान, कैलाश बाजपेई, अरविन्द द्विवेदी बड़ी बड़ोखर, बुद्धा त्रिपाठी, जयपाल सिंह गोपरा, शब्बीर सौदागर, वारिस अली, बाबूराम यादव, निसार अहमद, बाबूराम निषाद, सर्वेश गुप्ता, आरिफ निजामी, छेदीलाल धुरिया, इस्लाम, सेवालाल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन, बांदा जिले व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट द्वारा किया गया।