कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन @रिपोर्ट - मो अनीश तिगाला

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन
@रिपोर्ट - मो अनीश तिगाला
अनूपपुर / जिला प्रतिनिधि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलनरत है। रविवार को जिला कांग्रेस कमिटि अनूपपुर के द्वारा गांधी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप संकल्प सत्याग्रह किया गया। तो वही सोमवार को कांग्रेस के विंग प्रकोष्ठ राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा अंग्रेज जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में डरो मत अभियान संकल्प सत्याग्रह रैली निकाली गई | संकल्प सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर सामतपुर चौराहे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित होकर वहां से रैली प्रारंभ करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाँ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे कांगड़ा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर लोकतांत्रिक मुल्यों की हत्या कर रही है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी के बहाने अडानी को बचाने का काम कर रही है।ऐप पर पढ़ें
राहुल गांधी लगातार सदन में अडानी के खिलाफ सवाल पु जिससे केंद्र सरकार कटघरे में खड़ी नजर आ रही थी। इसके बाद भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राहुल गांधी के आवाज को दबाने के लिए उनकी सदस्यता को रद्द करने का काम किया। राहुल पे निशाना है, अडानी को बचाना है नारा लगाते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। और जनता के लिए लगातार आवाज उठाते रहेगी।
* भाजपा कर रही तानाशाही*
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी आवाज को दबाने की कोशिश भाजपा कर रही है राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करके भाजपा की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि पूरी तरह से तानाशाही की जा रही है। यही वजह है कि वे लोग आज सड़क पर विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं। सरकार राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। लेकिन उनकी आवाज डरने वाली नहीं है।
राहुल गांधी शहीद के नाती और बेटे हैं। राहुल गांधी ने किसी को चोर कहा है तो उनके खिलाफ मुकदमा दायर करें। यह लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा था कि लोकपाल बिल लाने और काला धन लाने की बात कही थी लोगों को नौकरी देने की बात कह रहे थे। बेरोजगारी और गैस सिलेंडर के दाम तक नहीं घटा पाए। ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह , कार्यकारी जिलाध्यक्ष करतार सिंह, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष, जितेंद्र सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष जमुना बदरा गुड्डू मिश्रा, अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष वेदक पटेल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय सोनी, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव मुन्ना सिंह, यशोदा पाटले, एहसान अली, सुनील पटेल, बहादुर पटेल, रामलाल पटेल, गुलाब पटेल, विनय कांत प्रजापति, सचिन पटेल, रितेंद्र सिंह, अजय दास, असलम खान, नजीर अहमद , आशीष वर्मा, आशीष सिंह सिकरवार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे!