कांग्रेस ने अजय यादव को बनाया छात्र संघ चुनाव प्रभारी, 

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की नियुक्ति

 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ को विजय दिलाने अजय यादव को मिली शहडोल संभाग की जिम्मेदारी

 

 

अनूपपुर। मध्यप्रदेश में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा छात्र संघ चुनाव के लिए संभागवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के करीबी माने जाने वाले अनूपपुर के अमलई  निवासी अजय यादव को शहडोल संभाग का छात्र संघ चुनाव प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार की गई है।

 

 अनूपपुर शहडोल उमरिया की जिम्मेदारी मिलने के बाद अजय यादव के सामने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) को मजबूत करने और छात्र संघ चुनाव में संगठन को बेहतर प्रदर्शन दिलाने की महत्वपूर्ण चुनौती होगी। संभाग के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में संगठन की गतिविधियों को गति देने के साथ छात्र-छात्राओं के बीच कांग्रेस की छात्र इकाई की पहुंच बढ़ाने पर उनका फोकस रहने की उम्मीद है।

 

*पूर्व में जनभागीदारी अध्यक्ष की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी*

 

अजय यादव पूर्व में  शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के जनभागीदारी अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता के चलते उन्हें शहडोल संभाग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

 

*नेतृत्व क्षमता के लिए माने जाते हैं सक्रिय*

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अजय यादव को एक सक्रिय और बेहतर नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जाता है। अब छात्र संघ चुनाव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने शहडोल संभाग में NSUI के संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने की चुनौती होगी।

कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि अजय यादव अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता का उपयोग करते हुए शहडोल संभाग में छात्र संगठन को मजबूती देंगे और आगामी छात्र संघ चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।