कांग्रेस शाखा अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम
कांग्रेस शाखा अनूपपुर ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम
अनूपपुर / अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 01 मई को हमें हमारे पूर्वजों के बलिदान से मजदूरों को मिलें अधिकारों संभाल कर रखने व जागरूक रहने की प्रेरणा देता है एनएफआईआर राष्ट्रीय महामंत्री डा० एम राघवैया व मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण का निर्देश है की रेलवे कर्मचारियों के साथ रेल क्षेत्र से असंगठित मजदूरों को शोषण से मुक्ति दिलाते हुए उन्हें आर्थिक, चिकित्सा, समाजिक व पूर्ण अधिकार दिलाना है , उक्त बातें साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर द्वारा 01 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शाखा कार्यालय अनूपपुर में आयोजित "मजदूर एकता, अधिकार, सम्मान" संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष व सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव ने कही
मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के शाखा सचिव जयंतो दासगुप्ता ने बताया की बिलासपुर मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री के निर्देश व सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव के मार्गदर्शन में मजदूर दिवस पर यह संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस अवसर पर रेलवे क्षेत्र में कार्यरत महिला कुली , महिला सफाई कर्मचारी को लोकप्रिय मजदूर नेता लक्ष्मण द्वारा सभी महिलाओं को अपनी ओर ब्रांडेड साड़ियां व पुरुष कुली , पुरुष सफाई कर्मचारी, सभी विभागों रेल कर्मचारियों को सफा भेंटकर सम्मानित किया गया , संगोष्ठी सभा में वरीष्ठ पत्रकार अरविंद बियाणी , मुख्य स्टेशन अधीक्षक अनूपपुर एम पी शर्मा , स्वास्थ्य निरीक्षक अनूपपुर नरेन्द्र मीणा , एस के कोरी, सफाई कामगार यूनियन नेता अजय चौधरी , युवा नेता किशन द्विवेदी , रविकांत राय, मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर के पदाधिकारी विवेक राय , सदाशिव पाण्डेय, एस संजीव राव , मौमिता मजूमदार , जी सुर्याराव , मुकेश यदुवंशी, कार्यालय प्रभारी जी सुर्याराव आदि ने संबोधित किया
मजदूर दिवस कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारी एवं रेल क्षेत्र के आसंगठित सफाई कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे



rn
rn
rn
rn
rn