कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड  अनूपपुर ने सौपा ज्ञापन

अनूपपुर / कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष मोहम्मद सफीर के नेतृत्व में 06 अप्रैल 2026 को प्रतिनिधिमंडल द्वारा एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लहसुई की शासकीय भूमि से संबंधित गंभीर विषय पर  एसडीएम , तहसीलदार  एवं शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा गया।

*यह लेख किया ज्ञापन मे*

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विद्यालय के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज लगभग 43 डिसमिल शासकीय भूमि का स्पष्ट सीमांकन वर्तमान में नहीं है। इसी बीच नगर पालिका द्वारा विद्यालय परिसर की भूमि पर पानी टंकी निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही विद्यालय की बाउंड्री वॉल के कुछ हिस्सों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति भी सामने आई है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़ा होता है।
यदि निर्माण कार्य बिना विधिवत अनुमति, NOC एवं भूमि हस्तांतरण आदेश के किया जा रहा है तो इसकी तत्काल जांच की मांग की गई है।
संगठन की मुख्य मांगें:
विद्यालय की संपूर्ण 43 डिसमिल भूमि का तत्काल राजस्व सीमांकन (डिमार्केशन) कराया जाए।
पानी टंकी निर्माण से संबंधित सभी स्वीकृतियां, NOC एवं भूमि हस्तांतरण दस्तावेजों की जांच कर सार्वजनिक किया जाए। जांच पूर्ण होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए (यदि प्रक्रिया अपूर्ण हो)।
क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की तकनीकी जांच कर जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए।
प्रतिनिधि मंडल में  मोहम्मद सफीर जिला अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड, जिला अनूपपुर
रवि कुमार कोल  ब्लॉक अध्यक्ष, सेवादल यंग ब्रिगेड कोतमा मोहम्मद समीर कार्यकर्ता  विजय कोल,कार्यकर्ता, कमलेश कोल कार्यकर्ता, उपस्थित रहे