मंडल कारागार  का  जिला न्यायाधीश , जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक  का किया गया निरीक्षण । संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
बांदा - आज दिनांक 25.09.2025 को मा0 जिला न्यायाधीश   देवेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी  जे0 रिभा एवं पुलिस अधीक्षक  पलाश बंसल द्वारा संयुक्त रूप से मंडल कारागार बांदा का निरीक्षण से किया गया । निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर, बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बंदियों के वार्ड, सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया । इस दौरान बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । यह निर्देशित किया गया कि बंदियों को नियमानुसार समुचित सुविधाएं प्रदान की जाएं, जैसे कि समय से भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल एवं विधिक सहायता ।