जो कहता है कि कानून सबके लिए बराबर है वह आज सबसे बड़ा झूठा साबित हो रहा है,मामला सात लाख मोजर वेयर द्वारा घूंस देने का - जुगुल राठौर
जो कहता है कि कानून सबके लिए बराबर है वह आज सबसे बड़ा झूठा साबित हो रहा है,मामला सात लाख मोजर वेयर द्वारा घूंस देने का - जुगुल राठौर
मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन के द्वारा सात लाख घूस दिए जाने के मामला को उजागर करते हुए लंबे समय से संघर्ष कर रहे मजदूर नेता जुगल किशोर राठौर ने अब पुलिस महानिदेशक भोपाल को पत्र लिखकर कार्यवाही किए जाने का मांग किया है । उनका कहना है कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं संशोधित अधिनियम 2018 में प्रावधान है कि भ्रष्टाचार चाहे सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारियों के द्वारा की गई हो या निजी क्षेत्र के अधिकारियों के द्वारा की गई हो अधिनियम सभी के ऊपर लागू होता है।
जुगल राठौर का कहना है कि 9 मई को 7 लाख रुपए बतौर रिश्वत देने वाले मोजर वेयर पावर प्लांट के प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा कायम करने से पुलिस एवं मध्य प्रदेश सरकार इसलिए बच रही है कि मामला कॉर्पोरेट घरानों की है यदि यही मामला सर्वसाधारण व्यक्ति के ऊपर लागू होता तो उस व्यक्ति के खिलाफ मामला कायम करने के पूर्व गिरफ्तार कर लिया जाता और वो जेल के सलाखों में बंद होता ।
उन्होंने थाना, एसडीओपी एवं पुलिस महानिरीक्षक संभाग शहडोल का चक्कर लगाते थक गया है किंतु उनको कहीं से भी अभी तक राहत नहीं मिली । मजबूरन अब पुलिस महानिदेशक भोपाल को पत्र लिखना पड़ रहा है जिससे यह साबित होता है कि कानून सबके लिए बराबर है की कहावत सबसे बड़ा झूठा है बल्कि कानून मकड़ी की जाला की तरह बन गया है जिसे ताकतवर फाड़ करके जाला को नष्ट कर देता है और कमजोर वर्ग फैंस करके मकड़ी का शिकार बन जाता है।


