कार्यालय शुभारंभ के साथ मनाया गया विधायक का जन्मदिन रिर्पोटर @ दीपक कुमार गर्ग शहडोल

कार्यालय शुभारंभ के साथ मनाया गया विधायक का जन्मदिन
रिर्पोटर @ दीपक कुमार गर्ग शहडोल
जयसिंहनगर। विधायक कार्यालय विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर उद्घाटन समारोह का आयोजन 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को किया गया जिसका स्थान पॉलिटेक्निक ग्राउंड के पास मुख्य मार्ग पांडवनगर शहडोल रहा। इसी तारतम्य में मनीषा सिंह विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केक कटवाकर जन्म दिवस मनाया गया यही नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं द्वारा श्री रामचंद्र जी के छायाचित्र तस्वीर को भेट स्वरूप विधायक को दिया गया इस कार्यक्रम के दौरान सुरुचि भोज का भी आयोजन किया गया था जहां पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वरुचि भोज का आनंद लिया गया। इस कार्यक्रम में विधायिका द्वारा स्वयं अपनी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित होने के लिए निमंत्रण दिया गया जिस पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में रामनारायण पाण्डेय भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंनगर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रावेन्द्र शर्मा (छोटू), भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी, सुशील शुक्ला नगर पंचायत अध्यक्ष जयसिंहनगर, दिलीप पयासी,दीपक पयासी,हिमांशु गुप्ता, बेनी माधव गुप्ता, यमुना प्रसाद मिश्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक पांडेय, के साथ भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।