किसानों को नैनो डीएपी के उपयोग के बारे में जागरूक पंकज कुमार,,रिपोर्ट@अजय यादव बाँदा
किसानों को नैनो डीएपी के उपयोग के बारे में जागरूक पंकज कुमार
बदौसा। आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र दुबारिया, बदौसा में किसानों को नैनो डीएपी के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों को अनुदानित उर्वरक, बीज और अन्य कृषि सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही है।
आईएफएफसीओ कृषक सेवा केंद्र पर रासायनिक खाद, जैविक उर्वरक, उन्नत किस्म के बीज, हाइब्रिड बीज एवं कीटनाशक दवाएं उचित दरों पर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र पर कृषि विशेषज्ञों ने नैनो आईएफएफसीओ डीएपी से बीज को शोधित करने की प्रक्रिया प्रदर्शित की। उन्होंने बताया कि बीज को नैनो डीएपी से शोधित करने के बाद लगभग दो घंटे तक सूखने के लिए रख दिया जाता है। इसके बाद दानेदार डीएपी की मात्रा को कम करके बुवाई की जाती है।
किसानों को नैनो डीएपी के फायदे बताते हुए बताया गया कि इससे लागत घटती है और फसल की पैदावार में वृद्धि होती है। किसान जहूर खान और जितेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष अपनी फसल में नैनो डीएपी का प्रयोग किया था, जिससे उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।


