भगवान श्री कृष्ण जन्म के बाद निकले  जल विहार के लिए,,रिपोर्ट@भारतेन्द्र सिंह बेस अशोक नगर

       मुंगावली:- अशोक नगर जिले के पिपराई तहसील अंतर्गत गरेठी गांव में जल झूलनी ग्यारस पर श्री राम जानकी मंदिर से बाबा भोलेनाथ मठ धाम नोना खड़ी नदी पर पहुंच कर हुआ जल बिहार पूजन अर्चन भजन मंगल गीत गाते हुए ।                   आज भी 300 वर्षों से चली आ रही है धर्म  परंपरा को समस्त ग्राम वासी गरेंठी वालों ने रघुपति राघव राजा राम पतित की पावन सीताराम, मोर मुकुट बंसी वाले की जय बांके लखन लाल की जय की धुन के साथ कीर्तन मंडली भजन गाते झूमती गाते हुए नदी पर पहुंचे सर्वप्रथम पंडित आनंद शास्त्री जी द्वारा स्नान कर भगवान श्री कृष्ण  पूजन किया इसके बाद भगवान श्री कृष्ण विमान नदी में खड़े होकर जल विहार किया झूला झुलाया गया माता बहने मंगल गीत गाते हुए  जलविहार के बाद बाबा भोलेनाथ मठ स्थान पर पूजा अर्चना की प्रसाद वितरण इसके बाद श्री हनुमान जी बाबा के द्वार पर पहुंचे समस्त गांव में घर-घर पहुंचे ग्राम के भक्ति भजन लोगों ने लोगों ने पूजा अर्चना भेट्ट देखकर आशीर्वाद प्राप्त किया प्रार्थना की कान्हा जी हम पर कृपा दृष्टि बनाए रखना की प्रार्थना करते हुए  गांव का भ्रमण कर श्री राम जानकी मंदिर पर पहुंचे प्रसाद वितरण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु में दर्शन किए एवं बच्चे डोला के नीचे इधर से उधर निकलते रहे आनंद उत्सव डोल ग्यारस दूसरे को बधाई दे।                               ‌ लेकिन खास बात 300 सालों से आ रही परंपरा निभाया गये लेकिन आजादी के 78 साल बाद भी नदी पर घाट निर्माण नहीं किया गया कीचड़ में निकलते हुए जल विहार जाते लोग गिरते नजर आए । परंपरागत भगवान श्री कृष्ण प्रति वर्ष नदी पर जल विहार आते हैं साथ में हजारों की संख्या भगवान के दर्शन के लिए आते हैं।      ‌                      ‌ इनका कहना है ।   ग्राम गरेठी समाज सेवक जागरुक व्यक्ति राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि जब भी पंचायत चुनाव में जो भी सरपंची के लिए खड़े होते हैं वह लोग सर्व प्रथम यही कहते हैं हमको सरपंच बनाए हम नदी पर बग घाट पर रामघाट बनवाएंगे जीतने के बाद भूल जाते हैं कई सरपंच बने लेकिन नदी पर घाट नहीं बना जैसे बुंदेलखंड की एक कहावत है कि पीछे की रोटी खाई हो पिछे कि खाने वाला व्यक्ति भूल जाता है।