*केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर में कक्षा 11 (विज्ञान संकाय) प्रारंभ*
*केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर में कक्षा 11 (विज्ञान संकाय) प्रारंभ*
अनूपपुर / केंद्रीय विद्यालय संगठन के जबलपुर संभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 से केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर में कक्षा 11 (विज्ञान संकाय) का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।इस संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार विद्यालय में पूर्व से संचालित कक्षाओं (कक्षा 1 से 10) में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, जबकि कक्षा 11 में एक सेक्शन स्वीकृत किया गया है।
संभागीय कार्यालय ने विद्यालय प्रशासन को आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने तथा नियमों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्टाफ स्वीकृति एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएँ भी नियमानुसार पूर्ण की जाएंगी। इस निर्णय से अनूपपुर एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक स्तर पर विज्ञान शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।


